पाइकर में एक बाल्टी बम मिलने से हड़कंप

जिले के पाइकर थाना क्षेत्र के कमारखुर ग्राम में स्थानीय तृणमूल नेता के घर से एक बाल्टी बम मिलने से खलबली मच गयी.

बीरभूम.

जिले के पाइकर थाना क्षेत्र के कमारखुर ग्राम में स्थानीय तृणमूल नेता के घर से एक बाल्टी बम मिलने से खलबली मच गयी. आरोपी नेता का नाम शरीफुल शेख बताया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. फिर बम निरोधी दस्ते को बुलाया गया. दस्ते के विशेषज्ञों ने बमों को एहतियात के साथ खुले व सुरक्षित स्थान पर ले गये और बारी-बारी से उन्हें निष्क्रिय कर दिया. मामले में आरोपी तृणमूल नेता से पुलिस पूछताछ कर रही है. नेता ने अपनी सफाई में कहा कि अन्य दल के लोगों ने रात के अंधेरे में इन बमों को उनके घर के पास छिपा कर रख दिया. पुलिस पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >