श्रमिकों के पूजा बोनस पर फिर मंडराया संकट

जलपाईगुड़ी:टी बोर्ड द्वारा लागू पैन इंडिया नियम तथा बैंकों की लेन-देन की वजह से डुवार्स के कई चाय बागानों के श्रमिकों को पूजा बोनस मिलने में देरी हो रही है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले इस तरह की समस्या से चाय श्रमिक परेशान हैं. चाय बागान मालिकों के संगठन इंडियन टी प्लांटर्स एसोसिएशन (आइटीपीए) ने […]
संगठन के मुख्य सलाहकार अमितांशु चक्रवर्ती का कहना है कि बागान मालिकों ने पूजा बोनस देने का निर्णय कर लिया है. अब बैंकों की वजह से कई चाय बागानों के श्रमिकों को पैसे मिलने में परेशानी हो रही है. दूसरी तरफ चाय श्रमिक यूनियन के नेता भी इस नयी समस्या को लेकर रोष में हैं. उनका कहना है कि चाय श्रमिकों को तकनीकी कारणों से कोई लेना-देना नहीं है.
उन्हें बस समय पर पैसा मिल जाना चाहिए. दुर्गा पूजा की शुरूआत होने को है. इन नेताओं ने चाय बागान मालिकों से शीघ्र ही इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की है. इस बीच, कोलकाता में बोनस को लेकर हुई बैठक के बाद सभी चाय बागान मालिक समझौते के अनुसार बोनस देने को तैयार हैं. चाय नीलामी की रकम समय पर बागान मालिकों को नहीं मिलने से बोनस देने में समस्या हो रही है. आइटीपीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टी बोर्ड ने ऑन लाइन चाय की नीलामी में कुछ नये नियम लागू किये हैं. इस महीने की 14 तारीख से यह कार्यकारी हो गया है. पहले के नियम के अनुसार, टी ब्रोकर सीधे संबंधित बागान से नीलामी के जरिये चाय लेते थे और 50 प्रतिशत राशि अग्रिम जमा करा देते थे. बाकी 50 प्रतिशत राशि चाय की बिक्री के बाद देते थे.
इसी वजह से चाय बागान मालिकों को टी ब्रोकरों से पैसे मिलने में परेशानी हो रही है. टी बोर्ड को इस मामले की लिखित जानकारी दी गई है. पूजा से पहले वह लोग श्रमिकों को बोनस दे पायेंगे या नहीं, यह भी अभी तय नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके संगठन में डुवार्स के 40 से 45 चाय बागान शामिल हैं. अधिकांश चाय बागानों में ही इस प्रकार की समस्या देखी जा रही है. चाय बागान मालिकों के संगठन डुवार्स ब्रांच इंडियन टी एसोसिएशन के सचिव सुमंत गुहा ठकुराता का भी कहना है कि पैन इंडिया नियम की वजह से लेन-देन में थोड़ी परेशानी हो रही है. हालांकि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. वह पूरी जानकारी प्राप्त कर समस्या के समाधान की कोशिश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










