मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की लगायी गुहार
सिलीगुड़ी: 11 फरवरी को सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत डागापुर इलाके में हुई एक मोटर बाइक दुर्घटना में नबरू तामांग नामक 24 वर्षीय युवक की मौत की घटना के बाद आज परिवार वालों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप उसके साथी युवकों पर लगाया और तत्काल सभी को पकड़ने की मांग की. सिलीगुड़ी […]
उसके साथियों ने दोनों की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि खबर लगने के बाद वह सिलीगुड़ी पहुंची और प्रधान नगर थाने में उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने की कोशिश की. उन्होंने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उसके बेटे की मौत के बाद से ही वह लगातार प्रधान नगर थाना का चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की. उसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी की एक एनजीओ नारी शक्ति की प्रमिला जोशी को साथ लेकर इंसाफ की लड़ाई शुरू की.
काफी भाग-दौड़ के बाद करीब एक महीने बाद 13 मार्च को पुलिस ने मामला दर्ज किया. उन्होंने कहा कि एकलव्य राई, विजय शर्मा, लोचन मेहरा तथा सरोज गजमेर के खिलाफ उन्होंने हत्या के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज करायी. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302 तथा 120बी के तहत प्रधान नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 16 मार्च को इन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन अगले ही दिन सभी को छोड़ दिया गया. सनमाया तामांग ने आगे कहा कि इंसाफ की गुहार को लेकर उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को भी एक ज्ञापन दिया है. वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी एक ज्ञापन सौंप कर इंसाफ की गुहार लगायेगी. उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










