‘दुष्ट ताकतों’ के आगे नहीं झुकेंगे, टीएमसी स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संकल्प

TMC Foundation Day: बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 का प्लॉट तैयार हो गया है. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपना स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस ने किसी पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि मा, माटी, मानुष की पार्टी टीएमसी ‘दुष्ट ताकतों’ के आगे नहीं झुकेगी. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा, यहां पढ़ें.

TMC Foundation Day: चुनावी वर्ष में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थापना दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी जनता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी. टीएमसी ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकेगी. बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी की इस ‘ऐतिहासिक यात्रा’ का मूल मार्गदर्शक सिद्धांत मातृभूमि का सम्मान, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना रहा है.

1 जनवरी 1998 को शुरू हुआ था टीएमसी का सफर

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मां, माटी, मानुष’ की सेवा के लक्ष्य के साथ पार्टी का सफर 1 जनवरी, 1998 को शुरू हुआ था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की ‘निष्ठा और त्याग’ की सराहना करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा- आज भी हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता और समर्थक इस लक्ष्य के प्रति अडिग और प्रतिबद्ध है.

टीएमसी देश के हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी – ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी को अनगिनत लोगों के स्नेह, प्रेम और दुआओं का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता का यही समर्थन पार्टी की शक्ति है और टीएमसी देश के हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई के लिए पूरी तरह संकल्पित रहेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Foundation Day: आम लोगों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – ममता बनर्जी

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा- हम किसी भी दुर्भावनापूर्ण शक्ति के आगे नहीं झुकेंगे और तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए, आम लोगों के लिए हमारा संघर्ष जीवन भर जारी रहेगा. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीएमसी की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और उनके अनुशासन व त्याग में निहित है.

बंगाल विरोधी शक्तियों को जनता की आवाज दबाने नहीं देंगे – अभिषेक बनर्जी

डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा- बदलाव के आंदोलन के रूप में जो शुरू हुआ था, वह अब एक शक्तिशाली लोकतांत्रिक ताकत बन गया है. जब तक टीएमसी ‘मां, माटी, मानुष’ से जुड़ी है, तब तक कोई भी अहंकारी या दमनकारी शक्ति बंगाल के सामूहिक संकल्प को नहीं हरा सकती. उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे बंगाल विरोधी शक्तियों को जनता की आवाज दबाने नहीं देंगे.

इसे भी पढ़ें

Bengal SIR: एसआईआर पर बंगाल में घमासान, CEC से मिले अभिषेक बनर्जी, BJP को ललकारा

कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा सरकार

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायेगी, तृणमूल कांग्रेस का दावा

एसआईआर के खिलाफ 5 जनवरी को तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय के लोग करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >