बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आज होगा घनीभूत, अगले 6 दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

West Bengal Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात बुधवार को और घनीभूत हो जायेगा. अगले 7 दिन तक कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा, कोलकाता और और दमदम का उच्चतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम कैसा रहा, ये सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी.

West Bengal Weather Today: हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण बंगोपसागर के बीच बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवात 18 फरवरी को और घनीभूत हो जायेगा. हालांकि, अगले 7 दिन तक बंगाल का मौसम शुष्क रहेगा. कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है.

उत्तर और दक्षिण बंगाल में दिखेगा कोहरा

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिले में एक-दो जगहों पर और दक्षिण बंगाल के पूर्व एवं पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में एक-दो जगहों पर सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है.

उत्तर बंगाल में रात के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, उत्तर बंगाल में इस सप्ताह रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. दक्षिण बगाल के जिलों में अगले 3 दिन तक रात के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद के 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि होने का अनुमान है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो दक्षिण बंगाल के कल्याणी में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उत्तर बंगाल के मैदानी इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान जलपाईगुड़ी में 12.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. पहाड़ी इलाके में दार्जिलिंग का मिनिमम टेंपरेचर 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कोलकाता के अलीपुर का न्यूनतम पारा 17.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

कोलकाता का तापमान 31 डिग्री तक बढ़ने के संकेत

कोलकाता का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 31 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, कोलकाता का उच्चतम तापमान 18 फरवरी को 29 डिग्री, 19 फरवरी को 29 डिग्री, 20 फरवरी को 30 डिग्री, 21 फरवरी को 30 डिग्री, 22 फरवरी को 31 डिग्री और 23 फरवरी को 31 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री, 18 डिग्री, 19 डिग्री, 19 डिग्री, 19 डिग्री और 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

दमदम का तापमान रहेगा कोलकाता से अधिक

दमदम का उच्चतम पारा 29 डिग्री से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 18 फरवरी को दमदम का उच्चतम तापमान 29 डिग्री, 19 फरवरी को 29 डग्री, 20 फरवरी को 30 डिग्री, 21 फरवरी को 31 डिग्री, 22 फरवरी को 32 डिग्री और 23 फरवरी को 32 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. इन दिनों में दमदम का न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री, 18 डिग्री, 19 डिग्री, 19 डिग्री, 19 डिग्री और 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान दार्जिलिंग और पूर्वी मेदनीपुर जिले में कहीं-कहीं हल्का कुहासा देखा गया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बनेगा लो प्रेशर एरिया, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

बंगाल के मौसम में अल नीनो का दिखा असर, फरवरी में ही 31 डिग्री के पार जायेगा कोलकाता का तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >