खास बातें
कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट
Suvendu Adhikari KMC Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मुख्यालय जायेंगे. सीएम के आगमन से पहले सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया. अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं. नबान्न से खबर है कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश आ सकते हैं. इससे पहले राज्य सरकार स्वच्छता अभियान को बंगाल में व्यापक स्तर पर लागू करने की तैयारी में है.
कोलकाता में शुरू हो रहा विशेष स्वच्छता अभियान
इसी योजना के तहत 15 जून से कोलकाता नगर निगम विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करेगा. खबर है कि मुख्यमंत्री इसकी औपचारिक शुरुआत करने नगर निगम मुख्यालय पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के नगर निगम के बोरो नंबर-9 के कार्यालय में बैठक कर चुके हैं.
नगर निगम में कमजोर हो चुकी है तृणमूल कांग्रेस
4 मई को बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब कोलकाता नगर निगम की भी राजनीतिक तस्वीर बदल चुकी है. लंबे समय तक निगम पर कब्जा जमाने वाली तृणमूल कांग्रेस अब प्रशासनिक रूप से कमजोर है. फिरहाद हकीम इस्तीफा दे चुके हैं. निगम का कार्यकाल दिसंबर तक है, लेकिन मेयर के इस्तीफे के बाद नगर बोर्ड प्रभावी रूप से निष्क्रिय है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Suvendu Adhikari KMC Visit: स्मिता पांडेय हैं नगर निगम की प्रशासक
नगर एवं शहरी विकास विभाग ने निगम की आयुक्त स्मिता पांडेय को प्रशासक नियुक्त कर दिया. चुनाव होने तक निगम का संचालन वही करेंगीं. ऐसे में बरसात के मौसम और उसके बाद आने वाले त्योहारों को देखते हुए कोलकाता जैसे महानगर में सफाई, जलनिकासी, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को सुचारु रखना सरकार की प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में नौकरशाही का शुद्धिकरण, नबान्न से तृणमूल समर्थक अफसरों को बाहर कर रहे शुभेंदु अधिकारी
बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी से मिलने पहुंचे बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, मीरा ने जमकर की तारीफ
