शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत

Suvendu Adhikari CM Face: दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की जंग तय है. शुभेंदु के नामांकन में अमित शाह के शामिल होने की खबर को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि नंदीग्राम के बेटे को भाजपा सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करेगी.

Suvendu Adhikari CM Face: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति से सबको चौंका दिया है. कोलकाता के सियासी गलियारों में इस बात की प्रबल चर्चा है कि भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे शुभेंदु अधिकारी ही भाजपा के अघोषित ‘मुख्यमंत्री चेहरा’ (CM Face) हो सकते हैं. चर्चा को हवा तब मिली, जब यह खबर सामने आयी कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार (2 अप्रैल) को शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे.

अमित शाह के साथ से बढ़ेगा शुभेंदु अधिकारी का कद

भाजपा की यह नीति रही है कि वह विधानसभा चुनावों में आमतौर पर मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करती, लेकिन अमित शाह का किसी विधानसभा प्रत्याशी के नामांकन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना एक ‘दुर्लभ’ घटना है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा के ‘तुलिस्मान’ यानी सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित करने के लिए उठाया गया है.

क्यों खास है शुभेंदु अधिकारी का दांव?

  • दो सीटों से मुकाबला : हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शुभेंदु अधिकारी ही भाजपा के ऐसे नेता हैं, जिन्हें 2 सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ने की अनुमति दी गयी है.
  • ममता बनर्जी को हराने का रिकॉर्ड : 2021 के बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी का कद पार्टी में लगातार बढ़ा है. अगर भवानीपुर में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हरा दिया, तो सीएम पद के लिए उनकी दावेदारी निर्विवाद हो जायेगी.
  • केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा : नंदीग्राम में नामांकन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और दिलीप घोष जैसे दिग्गजों की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा खुद उन्हें टिकट सौंपना, पार्टी में शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari CM Face: अमित शाह कल भवानीपुर में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

बुधवार की रात 11:05 बजे अमित शाह का कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने का कार्यक्रम है. बृहस्पतिवार को वह शुभेंदु अधिकारी के लिए एक भव्य रोड शो करेंगे. उनके नामांकन में भी शामिल होंगे. इसका मकसद न केवल शुभेंदु को मजबूती देना है, बल्कि दक्षिण कोलकाता में तृणमूल विरोधी मतों को एकजुट करना भी है.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर का महासंग्राम : आज आयेंगे अमित शाह, कल शुभेंदु भरेंगे हुंकार, 8 अप्रैल को ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन

TMC का पलटवार- कोई भी आ जाये, दीदी ही जीतेंगी

भाजपा के इस ‘शक्ति प्रदर्शन’ को तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा- 2021 की हार के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ममता बनर्जी से डरे हुए हैं. वे किसी को भी ले आयें, बंगाल की जनता के दिल में केवल ‘दीदी’ बसती हैं. उन्हें कोई नहीं हरा सकता.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहीं

ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश

बंगाल में SIR: हर दिन 1.75 से 2 लाख लोगों के दस्तावेज जांच रहे 700 जज, 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >