ममता बनर्जी के बयान से नाराज एसएससी अभ्यर्थी सड़क पर उतरे, चाय-पकौड़े लेकर किया प्रदर्शन

SSC Aspirants Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बयान से आहत एसएससी अभ्यर्थियों ने कोलकाता की सड़कों पर चाय-पकौड़े के साथ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जो नौकरी उनको मिलनी थी, उसे बेच दिया गया. ऐसे में, राज्य की प्रशासनिक प्रमुख द्वारा चाय बेचने के लिए कहने पर वे बेबस होकर सड़कों पर उतरे हैं.

SSC Aspirants Protest: पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) में नौकरी पाने के इच्छुक असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने चाय की केतलियां, पकौड़े और मुढ़ी के पैकेट लेकर गुरुवार को महानगर की सड़कों पर प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चाय और नाश्ता बेचकर स्वरोजगार का सुझाव देने के एक दिन बाद अभ्यर्थियों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में महानगर में दो अलग-अलग मार्च निकाले गये.

विकास भवन के बाहर हुआ पहला प्रदर्शन

दृष्टिबाधित और दिव्यांग नौकरी चाहने वाले युवाओं ने सॉल्टलेक स्थित विकास भवन के बाहर पहला प्रदर्शन किया. यहां प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से रिक्त पदों पर नौकरियों की बहाली की मांग की. प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से मुलाकात करना चाह रहे थे. बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री से उन्हें मिलने से मना कर दिया गया. इससे गस्साये लोगों ने शिक्षा विभाग के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

SSC Aspirants Protest: सियालदह से धर्मतला तक पैदल मार्च भी किया

गुरुवार को ही दूसरे मार्च में एसएससी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त व्यवस्थागत अन्याय के विरोध में सियालदह से धर्मतला तक पैदल मार्च किया. इन अभ्यर्थियों को पहले नौकरी दी गयी थी. कई ने चाय की केतली, कप और ‘चॉप-मुढ़ी’ के पैकेट ले रखे थे, जिससे उनका प्रदर्शन सीधे मुख्यमंत्री की हाल ही में की गयी टिप्पणियों से जुड़ा हुआ था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमें जो नौकरी मिलनी थी, उसे बेच दिया गया – अभ्यर्थी

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें वंचित किया गया है. जो नौकरी उनको मिलनी थी, उसे बेच दिया गया. ऐसे में, राज्य की प्रशासनिक प्रमुख द्वारा चाय बेचने के लिए कहने पर वे बेबस होकर सड़कों पर उतरे हैं. केतली लिये एक अभ्यर्थी ने कहा कि हमारे पास अब कोई विकल्प नहीं रहा. मुख्यमंत्री खुद हमें चॉप-मुढ़ी बेचने के लिए कह रही हैं.

प्लेट में पकौडे और केतली में चाय लेकर सड़क पर उतरे एसएससी के अभ्यर्थी. फोटो : प्रभात खबर

सीएम ने चॉप बेचने का फैसला सुनाया है, अब कोई रास्ता नहीं – प्रदर्शनकारी

हावड़ा से आये एक और अभ्यर्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चॉप बेचने का फैसला सुनाया है. अब कोई और रास्ता नहीं है. इसलिए हमने दीदी की बात मान ली है और सिर झुकाकर सड़कों पर उतर आये हैं. भ्रष्टाचार के कारण नौकरियां बेची जा रही हैं, इसीलिए, मुख्यमंत्री खुद चाय और चॉप की दुकानें खोलने का सुझाव दे रही हैं, क्योंकि वह काबिल लोगों को नौकरी नहीं दे पा रही हैं.

इसे भी पढ़ें

एसएससी भवन के सामने धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग

नियुक्ति में धांधली व 10 अतिरिक्त अंक देने के खिलाफ एसएससी अभ्यर्थी सड़क पर

152 दागी उम्मीदवारों ने दी एसएससी परीक्षा : शुभेंदु का दावा

दुर्गापुर में एसएससी परीक्षा केंद्रों पर बाउंसर तैनाती पर विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >