मानवता की सेवा में इस्कॉन आगे : शाह

अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) पूरे विश्व में ‘सनातन धर्म’ का ध्वज फहराने और आपदाओं के दौरान राहत कार्य व सामाजिक कल्याण गतिविधियों के माध्यम से मानवता की सेवा करने में अहम भूमिका निभा रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने मायापुर के इस्कॉन मंदिर का किया दौरा

क्या बोले अमित शाह

इस्कॉन ने सबको गीता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत आने वाले हर राष्ट्राध्यक्ष या मंत्री को भेंटस्वरूप गीता ही देते हैंआपदाओं में राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के कार्यों से इस्कॉन राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हैभक्तिसिद्धांत प्रभुपाद जी और भक्तिवेदांत प्रभुपाद जी के जीवन का ही कर्मफल है कि आज इस्कॉन पूरी दुनिया में सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रहा हैहरिचंद ठाकुर व गुरुचंद ठाकुर जी ने मतुआ महासंघ के माध्यम से समाज कल्याण व सामाजिक समरसता को नयी दिशा दी

संवाददाता, कोलकाता/कल्याणी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) पूरे विश्व में ‘सनातन धर्म’ का ध्वज फहराने और आपदाओं के दौरान राहत कार्य व सामाजिक कल्याण गतिविधियों के माध्यम से मानवता की सेवा करने में अहम भूमिका निभा रहा है. श्री शाह ने नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय में भक्तों को संबोधित करते कहा कि वह इस आध्यात्मिक केंद्र में अपनी आधिकारिक क्षमता में नहीं, बल्कि चैतन्य महाप्रभु के भक्त के रूप में आये हैं.

श्री शाह ने कहा: भाइयो और बहनों, आपने आदरपूर्वक मुझे भारत का गृह मंत्री कहा, लेकिन मैं उस हैसियत से यहां नहीं आया हूं. मैं यहां चैतन्य महाप्रभु के एक समर्पित अनुयायी के रूप में आया हूं. उनकी लंबे समय से मायापुर आने की इच्छा थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण यात्रा में देरी हुई. उन्होंने कहा कि भक्तिसिद्धांत का सबसे बड़ा योगदान भक्तिवेदांत प्रभुपाद जैसे शिष्य को तैयार करना था. आज विश्व स्तर पर फैला इस्कॉन आंदोलन इन दोनों महान पवित्र आत्माओं के जीवन भर के कार्यों का परिणाम है. शाह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के रूप में जब वह पूरे देश की यात्रा करते थे तो संपूर्ण राष्ट्र में इस्कॉन के प्रभाव को देखते थे. उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रकाशित भगवद गीता सभी आयु वर्ग और व्यवसायों के लोगों के लिए सुलभ है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

मायापुर में विकसित हो रहा आध्यात्मिक केंद्र विश्व कल्याण का धाम बनेगा

श्री शाह ने कहा कि मायापुर में इस्कॉन का विकसित हो रहा आध्यात्मिक केंद्र विश्व कल्याण का वैश्विक धाम बनेगा. उन्होंने कहा कि भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर जी के जीवन में बहुत बड़े कामों में से एक था कि उन्होंने भक्तिवेदांत प्रभुपाद जी जैसे शिष्य को तैयार कर इस संप्रदाय को आगे बढ़ाने का काम किया. मायापुर में भक्तिसिद्धांत प्रभुपाद जी और भक्तिवेदांत प्रभुपाद जी ने ही श्री चैतन्य महाप्रभु द्वारा शुरु किये गये भक्ति परंपरा को न सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि उसे आधुनिक बनाकर युवाओं और पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >