खास बातें
Rujira Banerjee Two PAN Cards Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ‘नबान्न’ से लेकर दिल्ली तक सियासी भूचाल आ गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला बनर्जी एक नये और बेहद गंभीर विवाद में फंस गयीं हैं.
कटघरे में टीएमसी का ‘शाही परिवार’
कोयला घोटाले (Coal Scam) की जांच का सामना कर रहीं रुजिरा पर अब ‘फर्जी’ दस्तावेजों और पहचान छिपाने के संगीन आरोप लगे हैं. ताजा खुलासे के अनुसार, रुजिरा के पास न केवल दो अलग-अलग पैन (PAN) कार्ड हैं, बल्कि उन पर दर्ज उनके पिता के नाम और नागरिकता को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है. इस खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएमसी के ‘शाही परिवार’ को कटघरे में खड़ा कर दिया है.
दस्तावेजों का मायाजाल : एक रुजिरा के 2 पिता?
रुजिरा बनर्जी के पास से मिले दस्तावेजों ने जांच एजेंसियों को भी चकरा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दस्तावेजों में पिता के नाम अलग-अलग दर्ज हैं.
- PIO कार्ड का सच : रुजिरा के पीआईओ (PIO) कार्ड में उनके पिता का नाम निपन नरूला दर्ज है.
- OCI कार्ड में बदलाव : जब उन्होंने ओसीआई (Overseas Citizenship of India) कार्ड के लिए आवेदन किया, तो वहां पिता का नाम गुरचरण आहूजा बताया.
- 2 PAN कार्ड का खेल : रुजिरा के पास 2 पैन कार्ड होने की बात सामने आयी है. पहला पैन (AJNPN2286R) उनके अपने नाम पर है, जबकि दूसरा पैन (CMPN9377F) रुजिरा नरूला के नाम पर है, जिसमें पिता का नाम अलग है.
इसे भी पढ़ें : कोयला तस्करी मामले में सीएम ममता बनर्जी की बहू रुजिरा और बंगाल के विधि मंत्री मलय घटक को ईडी का नोटिस
थाई नागरिकता और ‘गोल्ड स्मगलिंग’ का साया
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जांच में पता चला है कि रुजिरा नरूला बनर्जी के पास थाईलैंड (Thailand) की नागरिकता और वहां का पासपोर्ट है. भारत में पैन कार्ड बनवाते समय उन्होंने कथित तौर पर अपनी विदेशी नागरिकता की जानकारी छिपायी, जो कानूनन जुर्म है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Rujira Banerjee Two PAN Cards Case: रुजिरा बनर्जी का विवादों से है पुराना नाता
रुजिरा वही शख्सीयत हैं, जिनका नाम पहले भी सोना तस्करी (Gold Smuggling) के आरोपों में आ चुका है. वर्ष 2012 में अभिषेक बनर्जी से शादी के बाद वे अचानक सुर्खियों में आयीं थीं.
विपक्ष हमलावर- क्या यह विदेशी एजेंट है?
अभिषेक बनर्जी की पत्नी के बारे में हुए इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में रुजिरा बनर्जी को लेकर तीखी बहस छिड़ गयी है. भाजपा समर्थकों और नेटिजंस पूछ रहे हैं कि क्या रुजिरा एक ‘डीप एसेट’ या विदेशी एजेंट हैं?
विपक्ष ने पूछा- ममता या अभिषेक देंगे स्पष्टीकरण?
विपक्ष ने पूछा है कि क्या ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी इस ‘डॉक्यूमेंट्री विसंगति’ पर देश को स्पष्टीकरण देंगे? साथ ही मांग की जा रही है कि नागरिकता अधिनियम के उल्लंघन और धोखाधड़ी के मामले में उन पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी जांच की जाये.
इसे भी पढ़ें
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी को एयरपोर्ट पर रोका गया, दुबई जा रहीं थीं अभिषेक बनर्जी की पत्नी
