बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने की रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ की घोषणा, जी-रामजी के लिए केंद्र पर बोला हमला

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी घोषणा की है. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा है कि राज्य सरकार केंद्र की मनरेगा की तर्ज पर कर्मश्री योजना की शुरुआत करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जायेगा. ममता ने कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी को सम्मान नहीं दे सकती, तो बंगाल सरकार उनको सम्मान देगी. अपने कर्मश्री योजना का नाम राष्ट्रपिता के नाम पर रखेगी. उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला.

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की तर्ज पर राज्य में रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत करने का ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य स्तर पर रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ की शुरुआत करेगी. इस योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जायेगा. बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की.

मनरेगा का नाम बदलने पर भड़कीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) योजना का नाम बदलकर विकसित भारत-जी-रामजी करने पर केंद्र सरकार की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं दे सकती, तो बंगाल सरकार उन्हें सम्मान देगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना चाहती है बंगाल सरकार – ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं देगी, तो उनकी सरकार देगी. बंगाल सरकार सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देगी. महात्मा गांधी, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, राजेंद्र प्रसाद, लाल-बाल-पाल, सबको बंगाल सरकार सम्मान देगी. उसे पता है कि लोगों को कैसे सम्मान दिया जाता है. मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने पर ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया. कहा कि यह शर्मिंदगी की बात है कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया.

Mamata Banerjee News: पीएम पर दिया ऐसा बयान, सुनकर सब रह गये सन्न

ममता बनर्जी कोलकाता के अलीपुर में धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित बिजनेस एंड इंडस्ट्री कॉन्लेव को संबोधित कर रहीं थीं. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर पूरा धनधान्य ऑडिटोरियम अवाक रह गया. ममता दी ने कहा कि वह चाहतीं हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की उम्र लंबी हो, लेकिन वह कई ऐसे गलत काम कर रहीं हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें

एसएसकेएम के सामने ‘मां कैंटीन’ में मुख्यमंत्री ने लोगों को खुद सौंपी थाली

बंगाल चुनाव से पहले 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलायेगा चुनाव आयोग

बोलीं ममता- अगले साल कुंभ नहीं है, ज्यादा श्रद्धालु आयेंगे गंगासागर मेले में

सीएम ममता ने वह किया, जो भाजपा व माकपा नहीं कर सकी : कुणाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >