पूर्व मंत्री क्षिति की बेटी कस्तूरी भाजपा में

विधानसभा चुनाव से पहले वाममोर्चा के पूर्व नेता व राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय क्षिति गोस्वामी की बेटी कस्तूरी गोस्वामी ने भाजपा का झंडा थाम लिया.

कोलकाता. विधानसभा चुनाव से पहले वाममोर्चा के पूर्व नेता व राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय क्षिति गोस्वामी की बेटी कस्तूरी गोस्वामी ने भाजपा का झंडा थाम लिया. मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में कस्तूरी गोस्वामी ने भाजपा का दामन थाम लिया. कस्तूरी के साथ ही पूर्व एनएसजी दीपांजन चक्रवर्ती व सीआरपीएफ के पूर्व कर्मचारी बिप्लब विश्वास और भारत टॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय बिंजराजका भी भाजपा में शामिल हुए. गौरतलब है कि वाममोर्चा सरकार के प्रभावशाली नेता क्षिति गोस्वामी के आंगन में विपरीत दिशा में हवा का बहना काफी पहले ही शुरू हो गया था. उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी वसुंधरा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं. वर्ष 2021 में कोलकाता नगर निगम के चुनाव में वसुंधरा गोस्वामी ने तृणमूल की ओर से चुनाव भी लड़ा था. अब उनसे अलग उनकी बहन कस्तूरी गोस्वामी ने भाजपा का झंडा थाम लिया. मंगलवार को शमिक भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति अपना विश्वास जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >