भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने थमाया नोटिस

मयना से भाजपा विधायक अशोक डिंडा को उनके एक बयान के सिलसिले में पुलिस ने नोटिस भेजा है. विधायक ने हालिया सभा में आरोप लगाया था कि इलाके में पुलिस उगाही कर रही है और यह पैसा पुलिस अधीक्षक तथा ‘कालीघाट’ तक भेजा जा रहा है.

प्रतिनिधि, हल्दिया

मयना से भाजपा विधायक अशोक डिंडा को उनके एक बयान के सिलसिले में पुलिस ने नोटिस भेजा है. विधायक ने हालिया सभा में आरोप लगाया था कि इलाके में पुलिस उगाही कर रही है और यह पैसा पुलिस अधीक्षक तथा ‘कालीघाट’ तक भेजा जा रहा है. इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार दे ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उनके अनुसार, एक जनप्रतिनिधि द्वारा विशेष पेशे से जुड़े लोगों से पुलिस पर उगाही का आरोप लगाया गया है. आरोपों की सत्यता स्पष्ट करने के लिए विधायक को नोटिस भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, विधायक की ओर से उनके वकील के माध्यम से एक आवेदन प्राप्त हुआ है. इसमें व्यस्तता के कारण उनके मुवक्किल के पुलिस के समक्ष उपस्थित न हो पाने की जानकारी देते हुए समय की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >