भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 3000 प्रति माह

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के वार्ड 37 में भाजपा की ओर से विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

रानीगंज. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के वार्ड 37 में भाजपा की ओर से विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व भाजपा प्रभारी आशा शर्मा ने किया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया. महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए आशा शर्मा ने भाजपा की ओर से बड़ा चुनावी दांव खेला. उन्होंने कहा कि वर्तमान में टीएमसी सरकार महिलाओं को जो सहायता दे रही है, भाजपा की सरकार आने पर उसे बढ़ाकर 3000 प्रति माह किया जाएगा. महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की जाएंगी ताकि हर महिला ””””लखपति”””” बन सके उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

जिसे भाजपा प्राथमिकता के आधार पर ठीक करेगी. आशा शर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे और भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर टीएमसी की तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार”””” की राजनीति का पर्दाफाश करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >