अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

Mahua Moitra TMC Attacked with Eggs: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडे का हमला जारी है. इस बार निशाना बनी हैं महिला सांसद महुआ मोईत्रा. महुआ ने इसका वीडियो शेयर कर भारतीय जनता पार्टी और सीआरपीएफ पर हमला बोला है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Mahua Moitra TMC Attacked with Eggs: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में प्रदेश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति रहे अभिषेक बनर्जी के घर पत्थर से हमले के बाद अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा पर अंडे और सड़े बैंगन से हमला किया गया है. तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इसके बाद कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया और अपनी-अपनी तरह से इसकी व्याख्या की है.

ममता बनर्जी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को किया टैग

महुआ मोईत्रा ने एक्स पर 1:02 मिनट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुंडे मेरे घर पर हमले कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस देख रही है. उन्होंने कालीघाट तृणमूल की सुप्रीमो ममता बनर्जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुप्रिया सुलो, डीएमके के नेता एमके स्टालिन और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को पोस्ट में टैग किया है.

लोगों ने एक्स पर शेयर किया महुआ पर हमले का वीडियो

अन्य लोगों ने भी इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से एक्स पर शेयर किया है. पोस्ट का मुख्य टेक्स्ट है- अब लोगों ने महुआ मोईत्रा पर भी अंडे फेंकने शुरू कर दिये हैं. ऐसा लगता है कि अगले 5 साल पश्चिम बंगाल में TMC के लोगों को बस अंडे ही मिलेंगे (क्योंकि सत्ता चली गयी, विरोध में अंडे फेंके जायेंगे).

(1) महुआ मोईत्रा के ऑफिस की खिड़की पर पड़े अंडे के छिलके. (2) अंडा फेंकता एक युवक और वीडियो बना रहे लोग. (3) महुआ मोईत्रा की साड़ी पर लगे दाग. टीएमसी सांसद का दावा है कि अंडे और बैंगन उनको लगे हैं, जिससे साड़ी गंदी हो गयी.

Mahua Moitra TMC Attacked with Eggs: लोगों ने बनाये वीडियो

अब आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है. वीडियो एक व्यस्त सड़क का है. भीड़ जमा है. इसमें महिलाएं, बच्चे और पुलिस वाले भी हैं. एक ट्रक और कुछ वाहन के पास काफी लोग खड़े हैं. वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं. बैकग्राउंड में दुकानें, ऑटो, बाइक, बस, लकड़ी के ढेर आदि दिख रहे हैं. नीचे खड़े लोग महुआ की खिड़की का वीडियो बना रहे हैं और ऊपर से महुआ मोईत्रा के कमरे से वीडियो बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर विवाद में कूदीं महुआ मोईत्रा, पूछा- कहां गया 1250 किलो सोना और 70 किलो चांदी

महुआ ने अंडे फेंकने वालों पर केस करने की दी थी धमकी

टीएमसी की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने भाजपा समर्थकों को चेतावनी दी थी कि अगर कोई उन पर अंडे फेंकेगा, तो वो FIR करेंगी. अंडे फेंकने वालों के चेहरे पहचानकर उसके खिलाफ केस दर्ज करायेंगी. इसी बीच उनके घर पर अंडे और सड़े बैंगन फेंके गये हैं. इससे परेशान महुआ ने कमरे की खिड़की से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. महुआ के बयान से लग रहा है कि जिस जगह का वीडियो उन्होंने शेयर किया है, वह उनका ऑफिस है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीएमसी सांसद बोलीं- मैं एक घंटे से कैद हूं

वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में मौजूद कोई व्यक्ति खिड़की के पर्दे लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महुआ मोईत्रा उसे रोक रही हैं. कहती हैं- बंद मत करो. खुला रहने दो. लोगों को देखने दो. वह कह रहीं हैं कि मैं अपने ऑफिस में एक घंटे से कैद हूं. मैं यहां की सांसद हूं. मैं बाहर नहीं निकल पा रही. सीआरपीएफ के जवान खड़े हैं. वे कुछ नहीं कर रहे. सिर्फ देख रहे हैं.

टीएमसी सांसद पर हमले को लिखा- एग थेरेपी ट्रीटमेंट

बंगाल चुनाव 2026 के बाद से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगातार अंडे फेंके जा रहे हैं. प्रदेश में यह राजनीतिक विरोध का नया ट्रेंड बन गया है. कुछ लोग इसे टीएमसी नेताओं का ‘एग थेरेपी’ ट्रीटमेंट कह रहे हैं.

‘5 साल तक बंगाल के इन नेताओं को मिलते रहेंगे अंडे’

अमित कुमार सिंधी नामक यूजर ने लिखा है- लोगों ने अब महुआ मोईत्रा पर भी अंडे फेंकने शुरू कर दिये हैं. अगले 5 तक बंगाल के इन नेताओं को अंडे मिलते रहेंगे.

अंडे ही नहीं, सड़े बैंगन से हुआ महुआ का इलाज

अर्ज्य सिंह रॉय लिखते हैं- ना, सिर्फ अंडे नहीं, पश्चिम बंगाल की आम जनता ने टीएमसी सांसद का ‘पोंचा बेगुन’ (सड़े बैंगन) से इलाज किया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के सियासी भूचाल पर महुआ मोईत्रा का बड़ा धमाका, तृणमूल छोड़ने वालों को बताया ‘कचरा’

बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

शुभेंदु की तारीफ के बाद मीडिया पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- चटपटी खबरें बनाने से बचें पत्रकार

तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >