पूर्व सांसद ने हल्दिया पोर्ट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हल्दिया में विस्थापित परिवारों के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल बढ़ी है. गुरुवार को उपरोक्त मुद्दे को लेकर हल्दिया पोर्ट प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया.

हल्दिया. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हल्दिया में विस्थापित परिवारों के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल बढ़ी है. गुरुवार को उपरोक्त मुद्दे को लेकर हल्दिया पोर्ट प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया. इस दिन माखनबाबू बाजार से रैली निकालकर विस्थापित परिवार प्रतिवादी मंच के सदस्य हल्दिया पोर्ट के प्रशासनिक भवन ‘जवाहर टावर’ पहुंचे. इस दौरान तमलुक के पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी, भाजपा के तमलुक सांगठनिक जिला अध्यक्ष मलय सिन्हा और भारतीय मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप बिजली मौजूद थे.प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापित और मृत श्रमिकों के परिवारों को नौकरी में प्राथमिकता देने, ठेकेदारी के माध्यम से नियुक्ति बंद करने और स्थायी नियुक्ति की मांग की. प्रदीप बिजली ने आरोप लगाया कि हल्दिया बंदरगाह में ठेकेदारों के जरिये नियुक्तियां की जा रही हैं और तृणमूल कांग्रेस नौकरी बेच रही है. हल्दिया पोर्ट के डिप्टी चेयरमैन सम्राट राही ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि सभी नयी नियुक्तियों में विस्थापितों और मृत श्रमिकों के परिवारों को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने कहा कि ज्ञापन में दिये गये सभी मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, बंदरगाह प्रशासन इन पर गंभीरता से विचार करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >