Rekha Gupta in Bengal: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं. इसके मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को कालीघाट पहुंचीं. उन्होंने यहां मां काली की पूजा-अर्चना की.
गुलाबी रंग की साड़ी में आयीं थीं रेखा गुप्ता
गुलाबी रंग की साड़ी और गले में केसरिया रंग का उत्तरीय पहनकर वह मां काली के दरबार में पहुंचीं थीं. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर में पुजारियों ने पूजा करवायी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Rekha Gupta in Bengal: पत्रकारों के सवालों पर मुस्कुराकर आगे बढ़ीं
मां काली की पूजा करने के बाद लौटते समय जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे, तो वह मुस्कुराते हुए सवालों को टालकर निकल गयीं. बाद में वह साइंस सिटी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुईं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: दीवाल पर भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू, सुकांत मजूमदार ने की पेंटिंग
बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर महुआ मोईत्रा ने फिर चुनाव आयोग पर बोला हमला
SIR Bengal: बंगाल सरकार को एसआईआर में करना ही होगा सहयोग, बोले किरण रिजीजू
जमानत के बाद पहली बार बेहला पश्चिम पहुंचे TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी
