दिल्ली में अमित शाह के घर पर प्रदर्शन कर रहे TMC सांसदों को सुरक्षा बलों ने हटाया, ममता बनर्जी बोलीं- लोकतंत्र पर हमला

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजधानी कोलकाता में अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी मामले में आई-पैक के ऑफिस और उसके प्रमुख के आवास पर हुई छापेमारी के खिलाफ तृणमूल सांसदों ने नयी दिल्ली में गृह मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. उन्हें सुरक्षा बलों ने जबरन हटाया, तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया.

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस प्रदर्शन करते तृणमूल कांग्रेस के सांसद. फोटो : एएनआई

Mamata Banerjee: कोलकाता में आई-पैक के ऑफिस और उसके मालिक के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गयी है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो का गुस्सा सातवें आसमान पर है. ममता बनर्जी खुद कोलकाता की सड़कों पर उतरकर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं हैं, तो इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह के घर पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे सांसदों को सुरक्षा बलों ने जबरन वहां से हटा दिया. ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है.

भारत एक लोकतंत्र है, भाजपा की जागीर नहीं – बंगाल की सीएम

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ हुए दुर्व्यवहार की वह कड़ी निंदा करती हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे निर्वाचित सांसदों को सड़कों पर घसीटना कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि सत्ता के नशे में वर्दीधारियों के अहंकार की कार्रवाई है. उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जागीर नहीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee: बीजेपी के लोकतंत्र में आज्ञाकारिता स्वीकार, असहमति नहीं

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सत्ता में बैठे लोगों की सुविधा या आराम से नहीं चलता. जब भाजपा नेता प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए रेड कारपेट और विशेष सुविधाएं होती हैं. वहीं, दूसरी ओर जब विपक्षी सांसद अपनी आवाज उठाते हैं, तो उन्हें घसीटा जाता है. हिरासत में लिया जाता है. उन्हें अपमानित किया जाता है. यह दोहरा मापदंड लोकतंत्र के बारे में भाजपा की सोच को उजागर करता है, जहां आज्ञाकारिता को स्वीकार किया जाता है, असहमति को नहीं.

गृह मंत्री तय नहीं करेंगे कि लोकतंत्र में किसे गरिमा मिलेगी

ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्मान आपसी होता है. अगर आप हमें सम्मान देंगे, तो हम भी सम्मान देंगे. अगर आप हमें सड़क पर घसीटेंगे, तो हम आपको संवैधानिक सहिष्णुता, असहमति और लोकतांत्रिक नैतिकता के रास्ते पर वापस खींच लायेंगे. यह हमारा भारत है. हम अधिकार से नागरिक हैं, किसी कुर्सी, बैज या सत्ता के पद की दया पर नहीं. उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार, कोई भी पार्टी और कोई भी गृह मंत्री यह तय नहीं कर सकता कि लोकतंत्र में किसे गरिमा मिलेगी और किसे नहीं.

इसे भी पढ़ें

I-PAC पर ईडी के छापे के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

I-PAC पर ED Raid से बौखलायीं ममता बनर्जी, कहा- मिस्टर प्राइम-मिनिस्टर, प्लीज कंट्रोल योर होम मिनिस्टर

प्रतीक जैन के घर से सबूत उठा ले गयीं ममता बनर्जी, I-PAC के ठिकानों पर रेड मामले में ईडी का गंभीर आरोप

भाजपा के ‘वार रूम’ से ममता बनर्जी के करीबी तक, ऐसा रहा है झारखंड में जन्मे प्रतीक जैन का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >