मुख्य बातें
Kolkata News: कोलकाता: कोलकाता के हावड़ा इलाके में बुधवार की अहले सुबह 4 बजे एक युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गयी. युवक के सिर और छाती में गोली मारी गयी है. गोली लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि उत्तरी हावड़ा के गोलाबाड़ी में दो हमलावर आये. एक हमलावर सड़क किनारे खड़े एक युवक के आगे खड़ा था, दूसरा उसके पीछे. अचानक, बंदूक निकाली गई और युवक के सिर में गोली मार दी गई. दूसरे हमलावर से युवक के सीने में दो गाली मार दी. युवक के गिरते ही, उसकी मौत हो गयी. फिर दोनों हमलावर वहां से भाग गए. गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मृतक युवक की पहचान शफीक खान के रूप में हुई है. घटना की सूचना गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन को दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या यह हमला जबरन वसूली का था या कोई पुरानी दुश्मनी थी.
दोनों हमलावरों ने चलाईं गोलियां
गोलाबाड़ी पुलिस के अनुसार मृतक शफीक खान का घर गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पीलखाना में था. वे प्रचार का व्यवसाय करते थे. उस सुबह तड़के वे सड़क किनारे खाना लेने आए थे. उसी समय दो हमलावर आए और शफीक के सामने खड़े हो गए. स्थानीय निवासियों के अनुसार, हमलावर मोहम्मद हारुल खान और रोहित हैं. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति शफीक से आमने-सामने बात करता हुआ दिखाई दे रहा है. दूसरा व्यक्ति शफीक के पीछे चला गया. आसपास कुछ और लोग भी थे. अचानक, उनमें से एक ने पीछे से बंदूक निकाली और शफीक के सिर में गोली मार दी. शफीक के गिरते ही दोनों हमलावरों ने लगातार कई गोलियां चलाईं. फिर वे वहां से भाग गए. शफीक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन से पुलिस मौके पर पहुंची. वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. अब तक पुलिस हमलावरों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है. मृतक के परिवार का आरोप है कि शफीक पर किसी पुराने झगड़े के चलते हमला किया गया था. मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया- हारुल से बहुत समय पहले कुछ कहासुनी हुई थी, लेकिन कोई दुश्मनी नहीं थी. हारुल ने एक दूसरे व्यक्ति को साथ लाकर उसे गोली मार दी. परवेज़ नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया- यह घटना सुबह 4:10 बजे हुई. दो लोग आए. उन्होंने शफीक से कहा कि वे मुझे ढूंढ रहे हैं. एक शफीक के पीछे गया. दूसरा आगे था. उसने सिर में दो गोलियां मारीं और सीने में दो गोलियां मारीं. वहां मौजूद हमलावर भाग गए.
Also Read: मनोज पंथ मामले में बंगाल सरकार का आया पक्ष, गिरफ्तारी की मांग हुई तेज
Also Read: वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट
