मुख्य बातें
Bengal News: कोलकाता : भानगढ़ इलाके में बुधवार को रसायन से भरे ड्रम में विस्फोट हुआ. इस हादसे में एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गयी. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. विस्फोट के कारण बच्चा 95 प्रतिशत शरीर जल गया. इलाज के लिए उसे एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. काफी देर तक मौत से जूझने के बाद अंत में वो जिंदगी का जंग हार गया. भानगढ़ के खारागाची निवासी 9 वर्षीय सादिकुल अहमद की मृत्यु हो गई. सादिकुल का परिवार अपने बेटे को खोने के गम में डूबा हुआ है.
विस्फोट की जगह खेल रहे थे बच्चे
जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को खरागाची इलाके में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से भरा एक ड्रम अचानक फट गया. उस समय वहां चार बच्चे खेल रहे थे. विस्फोट में चार नाबालिग झुलस गए. सादिकुल समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत बचाकर नलमुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. सादिकुल का इलाज वहीं चल रहा था. नौ वर्षीय सादिकुल अहमद का बुधवार सुबह 5:55 बजे निधन हो गया. मृतक का परिवार सदमे में है.
बंगाल की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
परिजनों में प्रशासन के प्रति गुस्सा
मातम के बीच स्थानीय निवासी अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि सड़क मरम्मत के काम के लिए करीब 200 लीटर लाइट डीज़ल ऑयल (एलडीओ) से भरा एक ड्रम सड़क किनारे रखा गया था. वे सवाल उठा रहे हैं कि रसायनों से भरा ड्रम आबादी वाले इलाके में क्यों रखा गया था. सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर रसायनों से भरा ड्रम सड़क किनारे नहीं रखा होता, तो सादिकुल की हत्या नहीं होती.
Also Read: कोलकाता के हाबड़ा में बीच सड़क पर मर्डर, युवक को एक के बाद एक मारी चार गोली
