मुख्य बातें
Today Gold Price in Kolkata: कोलकाता. कोलकाता के बाजार में सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है. इससे निवेशकों और खरीददारों के लिए ताजा रेट जानना जरूरी है. 25 फरवरी को कोलकाता में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,58,304-₹1,60,460 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,45,300-₹1,47,088 प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है. वहीं, चांदी की कीमत लगभग ₹26,000-₹26,272 प्रति 100 ग्राम के आसपास है, जो स्थानीय बाजार में स्थिर बनी हुई है.
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
सोने में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं. गोल्ड बाजार में पिछले कुछ दिनों में निवेशक असमंजस में दिख रहे हैं, लेकिन आज के रेट से यह स्पष्ट है कि कोलकाता के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आयी है. चांदी में निवेश आज की तारीख में लाभदायक है. 24 कैरेट सोना आज के रेट पर पिछले कुछ दिनों के मुकाबले लगभग स्थिर रहा है. 22 कैरेट और 18 कैरेट के भाव भी बाजार के समान दबाव में रहे.
कोलकाता में आज गोल्ड की कीमत
- 24K Gold Price: ~₹1,58,304 – ₹1,60,460 रुपए प्रति ग्राम (गिरावट)
- 22K Gold Price: ~₹1,45,300 – ₹1,47,088 रुपए प्रति ग्राम
- Silver Price: ~₹26,000 – ₹26,272
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
निवेश के लिए महत्वपूर्ण है सोना
बाजार विशेषज्ञ राहुल कुमार कहते हैं कि सोने में निवेश हमेशा लाभदायक रहा है, लेकिन आज की तारीख में चांदी में निवेश अधिक मुनाफा दे रहा है. अभी त्योहारी सीजन नहीं हैं, लेकिन शादी का सीजन है, जिससे बाजार में सोने की खरीददारी थोड़ी बहुत हो रही है. यह भी देखा गया है कि वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का सीधा असर स्थानीय रेट पर होता है. विदेशी मुद्रा का उतार-चढ़ाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित करता है, जिससे कभी-कभी भावों में उतार देखा जाता है.
Also Read: तृणमूल कांग्रेस ने बुलाई पार्टी संसदीय दल की बैठक, सभी विधायकों को बुलाया विधानसभा
