कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा सरकार

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं में शुमार अमित शाह ने बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार होगी. उन्होंने ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

Table of Contents

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाये. साथ ही कहा कि 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है. जनता ने इस बार मन बना लिया है.

चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी – अमित शाह

अमित शाह ने कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में राज्य की जनसांख्यिकी ‘खतरनाक रूप से बदल गयी’ है.

बंगाल के लोग घुसपैठ से चिंतित, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार – शाह

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग घुसपैठ से चिंतित हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2026 के बंगाल चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने के बाद इसे समाप्त करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Amit Shah Bengal Visit: 15 अप्रैल 2026 के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कहा- हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें बाहर भी निकालेंगे. 15 अप्रैल 2026 के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है.

बंगाल सरकार ने भूमि नहीं दी, इसलिए सीमा पर नहीं लगे बाड़ – गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भूमि उपलब्ध नहीं करवायी, जिसकी वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारत सरकार बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं कर पा रही है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायेगी, तृणमूल कांग्रेस का दावा

गृह मंत्री बोले- बंगाल में सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी पूर्वी सीमाओं से घुसपैठ रोकेगी और बंगाल का पुनरोद्धार सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा जोर देकर कहा कि भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी.

मतुआ समुदाय को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं – शाह

शाह ने कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से मतुआ समुदाय के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है. हमारा संकल्प है कि धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए सभी शरणार्थियों को देश में शरण देंगे. ममता बनर्जी भी मतुआ समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं.

भय और हिंसा की राजनीति में तृणमूल ने वामपंथियों को पीछे छोड़ा – अमित शाह

अमित शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने भय और हिंसा की राजनीति में वामपंथियों को भी पीछे छोड़ दिया है. गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा माना जाता था कि कम्युनिस्टों की हार के बाद हिंसा और बदले की राजनीति खत्म हो जायेगी, लेकिन इन्होंने कम्युनिस्टों को भी पीछे छोड़ दिया है.

300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हो चुकी है हत्या – शाह

गृह मंत्री ने दावा किया कि अब तक 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. 3,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता अब भी अपने घरों को नहीं लौट पाये हैं. उन पर दबाव डाला जा रहा है कि उन्हें तभी घर जाने दिया जायेगा, जब वे तृणमूल का झंडा लेकर चलेंगे.

कांग्रेस, वामदल और तृणमूल के बाद अब भाजपा को सरकार चलाने का मौका देने की अपील

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और कुशासन के स्थान पर सुशासन को चुनने का संकल्प लिया है. कहा कि पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गिरावट आयी है. 7,000 से अधिक उद्योग पलायन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल को सत्ता संभालने का मौका दिया है, अब मैं उनसे भाजपा को मौका देने की अपील करता हूं.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर के खिलाफ 5 जनवरी को तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय के लोग करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन

नदिया की मनु का दर्द : मां ने कर ली दूसरी शादी, कहां से लाए पिता का डेथ सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >