खास बातें
West Bengal Assembly Election 2026 Date Announcement: पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा अगले महीने यानी मार्च में हो सकती है. अप्रैल में इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराये जा सकते हैं. अप्रैल में पश्चिम बंगाल के अलावा असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.
मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा ‘मार्च के मध्य में किसी समय’ एक साथ करेगा. चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं. 5 विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है.
15 जून को खत्म होगा पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का 5 साल का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा. असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 20, 23, 10 और 7 मई को खत्म हो रहा है.
चुनाव आयोग ने शुरू किया राज्यों का दौरा
निर्वाचन आयोग ने चुनाव वाले राज्यों का दौरा करना शुरू कर दिया है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की टीम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए असम में पहले से ही है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Assembly Election 2026 Date: 8 चरणों में हुए थे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में हुए थे. इतना लंबा विधानसभा चुनाव अब तक किसी भी राज्य में नहीं हुआ. असम में चुनाव 2 चरणों में हुए थे. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में सभी विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुए थे.
पुडुचेरी ने 14 फरवरी को जारी की मतदाता सूची
आगामी अप्रैल-मई में जिन राज्य विधानसभाओं में चुनाव होने हैं, उनमें से पुडुचेरी एकमात्र राज्य है, जिसने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 14 फरवरी को अपनी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी.
21 फरवरी को जारी होगा तमिलनाडु का वोटर लिस्ट
तमिलनाडु मंगलवार को एसआईआर के बाद अपनी अंतिम सूची जारी करेगा, जबकि केरल 21 फरवरी को ऐसा करेगा. पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी.
असम में 10 फरवरी को जारी हुआ वोटर लिस्ट
असम में एसआईआर की जगह मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण हुआ था. इस राज्य में अंतिम सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की गयी थी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग
शुभेंदु अधिकारी दिल्ली तलब, अमित शाह से हुई 30 मिनट लंबी बैठक
बीजेपी का मिशन बंगाल 2026: विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक जिलों में 47 नेता तैनात
