पुराने कांग्रेसी वापस आयें, उन्हें सम्मान मिलेगा : सोमेन

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधानभवन में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि कांग्रेस अभी संकट के दौर से गुजर रही है. संकट की इस घड़ी में पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है. बीते दिनों जो लोग कांग्रेस से नाराज होकर अथवा अन्य […]

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधानभवन में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि कांग्रेस अभी संकट के दौर से गुजर रही है. संकट की इस घड़ी में पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है. बीते दिनों जो लोग कांग्रेस से नाराज होकर अथवा अन्य किसी कारण से पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में गये हैं, उनसे वह अपील करते हैं कि वे फिर से अपने पुराने घर में वापस आ जायें. उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले है.

उन्होंने अपील की कि आप सभी लोग आयें और हमलोग मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि पुराने कांग्रेसी घर वापसी करते हैं, तो उन्हें पूरे सम्मान के साथ बुलाया जायेगा. जरूरत के मुताबिक उन्हें संगठन का दायित्व भी दिया जायेगा. ताकि वे पार्टी को फिर से पुराना गौरव दिलवा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >