संदेशखाली में तीन भाजपा नेताओं की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने सीआईडी जांच पर उठाये सवाल

न्यायाधीश ने कहा कि सीआईडी ने केवल उन लोगों से पूछताछ की, जिन्होंने शेख शाहजहां का नाम नहीं लिया. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि शेख शाहजहां का नाम आसानी से हटाया जा सके. साथ ही न्यायाधीश ने राज्य सरकार से कहा कि यह तीन लोगों की हत्या का मामला है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के निष्कासित तृणमूल नेता शेख शाहजहां को बचाने का आरोप राज्य की खुफिया पुलिस पर लगा था. कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने शुक्रवार को इससे संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान राज्य को चेतावनी देते हुए कहा कि संदेशखाली में तीन भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शेख शाहजहां का नाम ही चार्जशीट से कैसे हटा दिया गया. न्यायाधीश ने पुलिस जांच पर सवाल उठाया. कोर्ट के आदेश पर दोबारा जांच कर पुलिस ने पूरक आरोप पत्र में शेख शाहजहां का नाम भी डाल दिया था.

पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं होने पर मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी

हालांकि, कोर्ट पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं होने पर मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी थी. शुक्रवार को न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने उस मामले में सीआईडी की भूमिका पर बड़े सवाल उठाये. शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि पिछले जांच अधिकारी ने मामले की सही प्रकार से जांच नहीं की थी. अगर अदालत चाहे तो सीआइडी पूरक आरोप पत्र पेश करने के लिए तैयार है. इसके बाद न्यायाधीश ने सीआईडी की निष्पक्षता पर सवाल उठाये.

Abhishek Banerjee : ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कार से टक्कर मारकर मार डालूंगा’ उलुबेरिया में धमकी भरे पोस्टर से मचा हंगामा

रिपोर्ट देख कर लगता है कि शेख शाहजहां को बचाने की कोशिश कर रही सीआईडी

न्यायाधीश ने कहा कि सीआईडी ने केवल उन लोगों से पूछताछ की, जिन्होंने शेख शाहजहां का नाम नहीं लिया. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि शेख शाहजहां का नाम आसानी से हटाया जा सके. साथ ही न्यायाधीश ने राज्य सरकार से कहा कि यह तीन लोगों की हत्या का मामला है. इस प्रकार की घटना की जांच में निष्पक्षता जरूरी है. न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने 22 मई तक राज्य सरकार को पूरक केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया. न्यायाधीश ने कहा कि रिपोर्ट देखने के बाद फैसला लिया जायेगा कि मामले की जांच सीआईडी करेगी या सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी दी जायेगी.

West Bengal : अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर ममता बनर्जी ने जतायी खुशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >