तृणमूल नेता की बदमाशों ने की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 1:50 AM
बालुरघाट : सांगठनिक बैठक से घर लौटते समय तृणमूल नेता की बदमाशों ने हत्या कर दी. गंगारामपुर के कालदिघी इलाके में शुक्रवार रात इस घटना से काफी तनाव छा गया. मृत तृणमूल नेता का नाम संतोष दास (60) है. वह गंगारामपुर ब्लॉक के दमदमा अंचल के तृणमूल अध्यक्ष थे. जानकारी मिली है कि बालुरघाट में […]
बालुरघाट : सांगठनिक बैठक से घर लौटते समय तृणमूल नेता की बदमाशों ने हत्या कर दी. गंगारामपुर के कालदिघी इलाके में शुक्रवार रात इस घटना से काफी तनाव छा गया. मृत तृणमूल नेता का नाम संतोष दास (60) है. वह गंगारामपुर ब्लॉक के दमदमा अंचल के तृणमूल अध्यक्ष थे. जानकारी मिली है कि बालुरघाट में तृणमूल की दलीय बैठक थी.
तृणमूल अंचल नेता संतोष उसमें शामिल होने के बाद रात को घर लौट रहे थें. गंगारामपुर के कालदिघी इलाके में कुछ बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. इस हमले से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गये. उनके चिल्लाने की आवाज से आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे. स्थानीय लोगों ने ही जख्मी हालत में संतोष दास को गंगारामपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर इलाके में तनाव है. गांगारामपुर थाना आईसी पूर्णेंदु कुंडु ने कहा कि कालदिघी इलाके में एक हत्या की घटना हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. परिस्थिति पर पुलिस की नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










