नवविवाहिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2017 9:25 AM

विज्ञापन

मालदा. ससुराल पक्ष पर चार लाख रुपया दहेज मांगने का आरोप लगाकर नवविवाहिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह यह घटना वैष्णव नगर थाना अंतर्गत रामेश्वरटोला गांव में घटी है. पुलिस ने मृतका का नाम लतिका मंडल (21) बताया है. 21 दिन पहले उसका विवाह मानिकचक थाना अंतर्गत दक्षिण चंडीपुर गांव निवासी […]

विज्ञापन

मालदा. ससुराल पक्ष पर चार लाख रुपया दहेज मांगने का आरोप लगाकर नवविवाहिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह यह घटना वैष्णव नगर थाना अंतर्गत रामेश्वरटोला गांव में घटी है. पुलिस ने मृतका का नाम लतिका मंडल (21) बताया है. 21 दिन पहले उसका विवाह मानिकचक थाना अंतर्गत दक्षिण चंडीपुर गांव निवासी मंगल मंडल के साथ हुआ था.

आरोप है कि शादी के बाद से लतिका के पति मंगल व उसके घरवालों ने चार लाख रुपये दहेज की मांग लगातार करते आ रहे थे. दहेज की मांग स्वीकार ना किये जाने पर अष्टमंगल विधि के बाद ही लतिका को उसके मायेक में बैठा दिया गया. ससुरला वालों का दवाब सहन ना कर पाने की स्थिति में लतिका ना कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली.

पेशे से एक किसान मृतका के पिता बलराम मंडल ने बताया कि इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करना उनके लिये काफी मुश्किल था. चार लाख रुपये की मांग कर दामाद मंगल बेटी को अष्टमंगल विधि के बाद छोड़ गया. इस वजह से लतिका काफी परेशान रहने लगी. सोमवार की सुबह लतिका का शव उसके कमरे में पाया गया. वैष्णव नगर थाने की पुलिस ने बताया कि एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola