यूपी के रूद्र प्रताप कुशवाहा को तलवार से काटने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

UP Crime News: भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर यूपी के रूद्र प्रताप कुशवाहा को तलवार से काटने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

UP Crime News: भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद शुरू हुआ सोशल मीडिया का विवाद लगातार गहराता जा रहा है. आए दिन नए-नए वीडियो और पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिससे माहौल और अधिक गर्म होता दिखाई दे रहा है. इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वायरल वीडियो में एक शख्स ने अपनी पहचान छिपाए हुए दिखाई देता है. उसके हाथों में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन तलवारें नजर आ रही हैं.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

वीडियो में वह विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले रूद्र प्रताप कुशवाहा को खुलेआम ललकारते हुए कथित तौर पर तलवार से काट डालने की धमकी देता सुनाई देता है. वीडियो में व्यक्ति जिस अंदाज में हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को साझा कर रहे हैं और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में युवक दे रहा तलवार से काटने की धमकी

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार बयानबाजी का दौर जारी है. ऐसे में यह नया वीडियो विवाद को और हवा देता नजर आ रहा है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है. फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि भी सामने नहीं आई है. यदि वीडियो की सत्यता जांच में सही पाई जाती है, तो खुलेआम जान से मारने की धमकी और हथियारों के प्रदर्शन को लेकर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: बलिया महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का खेल! जन्म प्रमाण पत्र के लिए वसूले गए लाखों रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >