मौसम के साथ-साथ बढ़ा धनबाद का चुनावी तापमान, प्रचार करने पहुंचे NDA और I.N.D.I.A. के दिग्गज नेता

धनबाद में भीषण गर्मी के बीच एनडीए और इंडी गठबंधन के दिग्गजों की वजह से चुनावी तापमान भी बढ़ गया है. दोनों गठबंधन के नेता अपने-अपने प्रत्याशी को जिता रहे हैं.

झारखंड समेत देश के कई राज्यों में लोकसभा का महापर्व चल रहा है. पांचवें चरण के लिए कई सीटों पर मतदान जारी है. 25 मई को छठे चरण में धनबाद समेत अन्य लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में सोमवार (20 मई) को मौसम के साथ-साथ धनबाद का चुनावी तापमान भी बढ़ गया है.

धनबाद में ढुलू महतो के समर्थन में भाजपा नेताओं ने की सभा

एक ओर धनबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री सह विधायक भानु प्रताप शाही जनसंपर्क व जनसभा कर रहे हैं.

अनुपमा सिंह के पक्ष में I.N.D.I.A. के नेताओं ने किया प्रचार

दूसरी ओर, भाजपा विरोधी महागठबंधन I.N.D.I.A. की उम्मीदवार और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मिथलेश ठाकुर ने कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. कई जनसभा को भी संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है.

दोनों गठबंधन का है दावा- झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेंगे

दोनों ही गंठबंधन के नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं. झामुमो और कांग्रेस का दावा है कि उसका गठंधन झारखंड की सभी 14 लोकसभा की सीटें जीत रहा है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दल का भी यही दावा है.

बाबूलाल मरांडी बोले- झारखंड में करेंगे क्लीन स्वीप

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा, चतरा और हजारीबाग में जारी पांचवें चरण की वोटिंग के बीच धनबाद में दावा किया कि सूबे में भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है. पांचवें चरण के मतदान में स्पष्ट दिख रहा है कि लोग भाजपा के पक्ष में वोट कर रहे हैं. जनता केंद्र में I.N.D.I.A. की सरकार नहीं देखना चाहती. इसलिए राष्ट्रहित में लोग फिर मोदी जी पर आस्था व्यक्त कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में वोट डाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड : लाल आतंक के गढ़ में हुई बंपर वोटिंग, हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Lok Sabha Elections: झारखंड में 1500 लोगों ने किया वोट बहिष्कार, प्रशासन में मचा हड़कंप

गांडेय विधानसभा उपचुनाव : बूथ-बूथ घूमीं कल्पना सोरेन, चुनावी मुद्दों और जीत पर कही ये बात

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 9 बजे तक 11.56 फीसदी वोट, गिरिडीह और कोडरमा में मतदाताओं ने बताए अपने मुद्दे

Lok Sabha Election 2024: रांची में चुनाव के लिए 18,812 कर्मचारियों की सूची तैयार, 25 मई को होना है मतदान

Jharkhand Lok Sabha Election LIVE: कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गांडेय में वोटिंग जारी, मतदाताओं में उत्साह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >