Salman Khan से मिले CM एकनाथ शिंदे, सुरक्षा का दिया आश्वासन, फायरिंग की घटना से दहशत में परिवार

Salman Khan: अभिनेता सलमान खान के महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उनके आवास में जाकर मुलाकात की. सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में इस दौरान उनके पिता सलीम खान भी मौजूद थे. बीते दिनों उनके आवास परिसर में हुई फायरिंग की घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है.

Salman Khan: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अभिनेता सलमान खान से मुंबई स्थित उनके आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में मुलाकात की. इस मौके पर सलमान खान के पिता और वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान भी मौजूद थे. मुलाकात के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया. शिंदे ने बताया कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें, सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के दो दिन बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सुरक्षा का दिया आश्वासन

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी. सीएम शिंदे ने कहा कि सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, विधायक जीशान सिद्दीकी और युवा सेना के राहुल कनाल भी मौजूद थे.

Also Read: Delhi Liquor Scam: ‘आप को बदनाम करने के लिए BJP अपना रही हथकंडा’, चनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के सौरभ भारद्वाज

Lok Sabha Election 2024: ‘आप’ ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में CM केजरीवाल समेत पत्नी सुनीत और मान का नाम शामिल

फायरिंग मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार देर रात गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई है. बॉलीवुड स्टार के मुंबई स्थित घर पर गोलीबारी करने के बाद, आरोपियों ने मुंबई में एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़ दी, कुछ दूर पैदल चले और फिर एक ऑटो रिक्शा लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे. फिर वे सांताक्रूज़ स्टेशन के लिए एक ट्रेन में चढ़ गए थे. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि दोनों आरोपी घटना को अंजाब देने के बाद सूरत भाग गए थे.

रविवार को की थी फायरिंग

बता दें, रविवार की अहले सुबह बाइक सवार दो लोगों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी. फायरिंग के समय अभिनेता सलमान खान अपने घर में ही मौजूद थे. वहीं फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है. उसने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिये घटना की जिम्मेदारी ली. वहीं, पुलिस ने उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है. बता दें, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार कई बार सलमान खान को मारने का ऐलान कर चुके हैं.

Also Read: Today News Wrap: यूपी के आदित्य श्रीवास्तव बने UPSC टॉपर, झेलम नदी में नाव पलटने से छह की मौत, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >