Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हाइवा की चपेट आकर बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी है. जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया है.

भागीरथ महतो, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में बाइक सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में लिया. जिससे पति की मौत हो गयी. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उनचूड़ी गांव निवासी अमर शक्ति बानरा के रूप में की गयी है. घायल पत्नी का नाम नानिका बानरा है. घटना बुधवार सुबह 11.45 बजे बिहारी क्लब के पास की है.

पति-पत्नी जा रहे थे मायके तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपने मायके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुइबीर से उनचुड़ी गांव जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी. जिस कारण वे दोनों गिर पड़े. इसके बाद हाइवा उसके पति के शरीर पर चढ़ गया. जिससे उनकी मौत हो गयी. जबकि घायल महिला नानिका का पैर टूट गया है. घटना बाद हाइवा चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया. इसके बाद उसे पीसीआर पुलिस के हवाले कर दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाइवा को जब्त कर लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जबकि घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

Also Read: Jharkhand News: बोकारो थर्मल पावर प्लांट के एचटी पैनल में आग लगी, उत्पादन ठप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >