Indian Railways News: झारखंड और ओडिशा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेढ़ माह से बंद ट्रेनें फिर से हो रहीं शुरू

Indian Railways News: करीब डेढ़ महीने से बंद मेमू ट्रेन को फिर से शुरू किया जा रहा है. इस ट्रेन के चलने से ओडिशा और झारखंड के लोकल यात्रियों को सहूलियत होगी.

Indian Railways News: झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. डेढ़ महीने से बंद ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो रहीं हैं. चक्रधरपुर रेल मंडल ने सोमवार को यह जानकारी दी. कहा कि करीब डेढ़ माह से रद्द मेमू ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी. रेलवे ने चक्रधरपुर- राउरकेला सारंडा मेमू समेत 8 मेमू ट्रेनों की सेवा बहाल की जा रही है. ट्रेनों के शुरू होने से चक्रधरपुर से राउरकेला के बीच के छोटे स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

किस दिन से कौन सी ट्रेन चलेगी, यहां देखें लिस्ट

  • 68025 चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू ट्रेन 11 मार्च 2025 से
  • 68026 राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन 12 मार्च 2025 से
  • 68029 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 11 मार्च 2025 से
  • 68030 झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू ट्रेन 12 मार्च 2025 से
  • 68031 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू ट्रेन 11 मार्च 2025 से
  • 68032 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 11 मार्च 2025 से
  • 68033 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू ट्रेन 12 मार्च 2025 से
  • 68034 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 12 मार्च 2025 से

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, हटिया-टाटा रूट पर ट्रेन सेवा बाधित, देखें Video

Kal Ka Mausam: झारखंड में चढ़ने लगा है पारा, रांची का तापमान 33 डिग्री के करीब, कैसा रहेगा कल का मौसम

होली में सतायेगी गर्मी, 39 डिग्री के पार पहुंचा झारखंड का तापमान, अभी 5 डिग्री और चढ़ेगा पारा

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >