एक्सप्रेस ट्रेन रुकने से परीक्षार्थी हुए परेशान

चक्रधरपुर : मालूका स्टेशन में विशाखापटनम-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 8.10 बजे मालूका स्टेशन में विशाखापटनम-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही. यात्रियों में शामिल रेलकर्मी सुभाष मजूमदार ने बताया कि ट्रेन के आगे एक मालगाड़ी जा रही थी. मालूका-केंदपोसी […]
चक्रधरपुर : मालूका स्टेशन में विशाखापटनम-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 8.10 बजे मालूका स्टेशन में विशाखापटनम-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही. यात्रियों में शामिल रेलकर्मी सुभाष मजूमदार ने बताया कि ट्रेन के आगे एक मालगाड़ी जा रही थी.
मालूका-केंदपोसी के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया. इस कारण उनकी ट्रेन को मालूका में ही रोक दिया गया. डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी का इंजन ठीक किया गया. इसके बाद मालूका से विशाखापटनम-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुयी. इस ट्रेन से इंटर व मैट्रिक के परीक्षार्थी चाईबासा आ रहे थे. ट्रेन रुकने से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई. मालूम रहे कि डांगुवापोसी, मालुका, केंदपोसी, तालाबुरु, झींकपानी आदि स्टेशनों से परीक्षार्थी परीक्षा देने चाईबासा आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




