जादू-टोना के चक्कर में गले में रड डाल कर हत्या मामले में उम्रकैद

Updated at : 29 Jul 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
जादू-टोना के चक्कर में गले में रड डाल कर हत्या मामले में उम्रकैद

चाईबासा : जादू टोना के अंधविश्वास में वृद्ध के गले में रड डाल कर हत्या मामले में राम सामद को जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इस संबंध में मनोहरपुर के कमारबेडा गोपटोला निवासी मृतक की पोती द्रौपदी गोप ने 9.12.2011 को मामला दर्ज कराया था. उसने बताया कि […]

विज्ञापन

चाईबासा : जादू टोना के अंधविश्वास में वृद्ध के गले में रड डाल कर हत्या मामले में राम सामद को जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इस संबंध में मनोहरपुर के कमारबेडा गोपटोला निवासी मृतक की पोती द्रौपदी गोप ने 9.12.2011 को मामला दर्ज कराया था.

उसने बताया कि घटना वाले दिन 7 दिसंबर को गांव का राम सामद उसके घर आया था. वह उसके दादा राम गोप को कहने लगा कि वह जादू टोना करता है. इस लिये वह गांव छोड़कर दूसरे जगह चला जाये. लेकिन उसके दादा ने गांव छोड़ने से इनकार कर दिया. जिस पर गुस्से में आकर राम ने उसके दादा को घसीटते हुये जंगल की ओर ले गया. जहां नोकिला रड उसके गले डाल दिया. जिसके कारण उसके दादा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola