मारा गया चंदन भगोड़ा था

खूंटी में नक्सलियों संग पुलिस मुठभेड़ पर माओवादी प्रवक्ता अशोक ने जारी किया बयान किरीबुरू. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है िक बीते 18 अगस्त को खूंटी के मरांगहातु गांव में पुलिस के हाथों मारा गया चंदन माओवादी नहीं था. […]
खूंटी में नक्सलियों संग पुलिस मुठभेड़ पर माओवादी प्रवक्ता अशोक ने जारी किया बयान
किरीबुरू. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है िक बीते 18 अगस्त को खूंटी के मरांगहातु गांव में पुलिस के हाथों मारा गया चंदन माओवादी नहीं था. न ही वह माओवादी कमांडर था. चंदन 23 अक्टूबर 2013 को कुंदन पाहन के साथ पीएलजीए के दस्ता से भाग गया था. चंदन के साथ अर्जुन नाम का भी एक और नक्सली भागा था. चंदन अपने साथ एक एके-47 रायफल भी लेकर भागा था़ प्रवक्ता अशोक ने जारी बयान में बताया है िक पुलिस ने इस मामले में कांटे से कांटा निकालने के लिए चंदन और कुंदन पाहन का इस्तेमाल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




