अवैध खनन पर रखें नजर

Published at :16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनन पर रखें नजर

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला खनन विभाग की बैठक एडीसी पूर्ण चंद कुंकल की अध्यक्षता में हुई. एडीसी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए खदान क्षेत्रों व परिवहन की नियमित जांच करते रहते रहने का निर्देश दिया. इस बात पर भी बल दिया कि क्रशर संचालक व लीज धारक विभाग […]

विज्ञापन

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला खनन विभाग की बैठक एडीसी पूर्ण चंद कुंकल की अध्यक्षता में हुई. एडीसी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए खदान क्षेत्रों व परिवहन की नियमित जांच करते रहते रहने का निर्देश दिया.

इस बात पर भी बल दिया कि क्रशर संचालक व लीज धारक विभाग द्वारा बनाये गये नियम व शर्तो पर ही काम करे. विशेष प्रमंडल को राशि उपलब्ध कराने के बाद भी चेकनाका में खनन विभाग का नया भवन बनाने में हो रही देरी पर भी चर्चा की गयी.

तय किया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी को शीघ्र भवन निर्माण में कार्य लगाने के लिए कहा जायेगा. उपायुक्त के अनुपस्थित रहने के कारण अन्य कई विषयों पर चर्चा नहीं हो सकी. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, अनुमंडलाधिकारी रवींद्र सिंह, डीटीओ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola