8-9वीं की छात्राओं को नहीं आता जोड़-घटाव
Updated at : 01 Mar 2018 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे स्कूलों के निरीक्षण के लिए जांच कमेटी का होगा गठन जगन्नाथपुर : बुधवार को प्रखंड परिसर में पंचायत समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक, जिसमें अनुमंडल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के मद्देनजर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. मौके पर प्रखंड की उपप्रमुख लक्ष्मी […]
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे
स्कूलों के निरीक्षण के लिए जांच कमेटी का होगा गठन
जगन्नाथपुर : बुधवार को प्रखंड परिसर में पंचायत समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक, जिसमें अनुमंडल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के मद्देनजर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. मौके पर प्रखंड की उपप्रमुख लक्ष्मी सवैया ने अस्पताल प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की बात कही. सदस्यों ने अरोप लगाया कि रविवार को कस्तूरबा विद्यालय में सुरक्षा गार्ड नहीं रहता है. इस पर बीडीओ रामनारायण खलको ने कहा कि होली बाद 16 पंचायतों के स्कूलों के निरीक्षण के लिए जांच कमेटी बनेगी.
कहा कि 21 फरवरी को जगन्नाथपुर कस्तूरबा विद्यालय पाताहातु की जांच में कई खामियां मिली थी. 8वीं व 9वीं के छात्राअों को जोड़-घटाव तक नहीं आता है. इस संबंध में बीडीओ ने उपायुक्त को रिपोर्ट भेज दी है. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की गयी. बैठक में उपप्रमुख संजय बारिक, पंसस सोनाराम सिंकु, वृषमति देवगव,, कृष्णा तिरिया, जेमा कुमारी, जुली नायक, बुरमुमनी हेस्सा उपास्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




