समाजसेवी चंद्रपति यादव का निधन, इलाके में शोक की लहर

Chandrapati Yadav: जाने माने समाजसेवी एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संस्थापक सचिव चंद्रपति यादव का निधन हो गया है. उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण विकास, किसानों, आदिवासी समुदाय और वंचित वर्गों के उत्थान में लगाया है.

Chandrapati Yadav: लोहरदगा- झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संस्थापक सचिव चंद्रपति यादव के निधन से पूरे इलाके में शोक है. उनके निधन से सामाजिक एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है.

चंद्रपति यादव ने अपना पूरी जीवन ग्रामीण समाज, किसानों, आदिवासी समुदायों तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया. उनके नेतृत्व में LGSS ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए.

अपने सरल स्वभाव, कर्मठ व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे. उनके निधन की खबर से सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >