कोलेबिरा. कोलेबिरा में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. शाहपुर पंचायत के पटिया टोली निवासी 22 वर्षीय आनंद डुंगडुंग अपने मित्र के साथ शुक्रवार की शाम स्कूटी से बरवाडीह की ओर जा रहा था.
इस क्रम में वह स्कूटी से गिर कर घायल हो गया. आनंद डुंगडुंग को घायल अवस्था में ही छोड़ कर उसका मित्र घटनास्थल से फरार हो गया. इधर, रात भर घटनास्थल पर ही घायल अवस्था में रहने के कारण आनंद की मौत हो गयी.
सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा भेज दिया.
