सिमडेगा: वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में मंगलवार, 22 सितंबर को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर में अखरा सजकर तैयार है और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है.
शाम 7 बजे होगा करम राजा का पूजन
विद्यालय परिसर में मंगलवार की शाम 7 बजे करम राजा का विधिवत पूजन-अर्चन होगा. पूजन की विधि पंडित विद्याबंधु शास्त्री द्वारा संपन्न कराई जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे (भा.पु.से.) उपस्थित रहेंगे.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप
प्रकृति और लोकसंस्कृति का दिया जाएगा संदेश
विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि करम महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का उत्सव है. करम वृक्ष की पूजा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, सुख-समृद्धि, पारिवारिक मंगल और सामाजिक एकता की कामना की जाएगी. साथ ही विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक जीवन-मूल्यों से परिचित कराया जाएगा.
23 सितंबर को होगा करम राजा का विसर्जन
महोत्सव के तहत मंगलवार की शाम 7 बजे पूजन शुरू होगा. वहीं बुधवार, 23 सितंबर को सुबह 8 बजे करम राजा का विसर्जन किया जाएगा. विद्यालय परिवार ने श्रद्धालुओं, अभिभावकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर करम महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में डिजिटल क्रांति की तैयारी! Microsoft टीम के साथ शिक्षा, गवर्नेंस और रोजगार पर हुई चर्चा
