तामड़ा देवी मंदिर में भक्ति की अनोखी तस्वीर, कई गांवों की कीर्तन मंडलियां जुटीं

सिमडेगा के तामड़ा देवी मंदिर में 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन शुरू हो गया है. इस पावन अवसर पर आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियां शामिल हुई हैं, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया है.

सिमडेगा रविकांत साहू की रिपोर्ट

सिमडेगा. सावन एकादशी के पावन अवसर पर तामड़ा स्थित देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन शनिवार को विधि-विधान के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, अधिवास पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया.

पूजा-अर्चना में शामिल हुए श्रद्धालु

पूजा-अर्चना में पुजारी के रूप में विश्वनाथ मिश्र तथा यजमान के रूप में छटकू केसरी उपस्थित थे.

कई गांवों की कीर्तन मंडलियां ले रहीं हिस्सा

अखण्ड हरिकीर्तन में तामड़ा सहित कुम्हारटोली, भेलवाडीह, भूडू पानी, सिकरियाटांड़, टभाडीह समेत आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियां ले रही हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरे वातावरण में भक्ति एवं धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही.

भक्ति में डूबे श्रद्धालु

श्रद्धालु बारी-बारी से हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं.

हवन-पूजन के बाद होगा विशाल भंडारा

आयोजकों के अनुसार अखण्ड हरिकीर्तन का समापन सोमवार को हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ होगा. इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >