सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन विश्वास सफल, 128 लोगों को वापस मिले गुम और चोरी के मोबाइल

सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से 128 गुम व चोरी के मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया. जनवरी 2026 से अब तक पुलिस 573 मोबाइल बरामद कर चुकी है.

सिमडेगाः सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए 128 मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिये. पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए.

ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ से बरामद हुए मोबाइल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों और पुलिस के प्रयासों के माध्यम से विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किये. इनमें ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल शामिल हैं. बरामद 128 मोबाइल में 12 फोन सीईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर, जबकि 116 मोबाइल अन्य तकनीकी माध्यमों और पुलिस को मिली शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए.

मोबाइल वापस करते हुए (फोटो- X @Simdega_Police)

इस साल अब तक 573 मोबाइल की बरामदगी

सिमडेगा पुलिस के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2026 तक 445 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके थे. मंगलवार को 128 और मोबाइल की बरामदगी के बाद जनवरी 2026 से अब तक बरामद मोबाइल फोन की संख्या बढ़कर 573 हो गई है.

ये भी पढ़ें- MDM बनाने के दौरान गर्म दाल से झुलसी रसोइया, इलाज के लिए विभाग से मदद की गुहार

सबसे कम और अधिक उम्र के स्वामियों को भी सौंपा मोबाइल

कार्यक्रम में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की सबसे कम उम्र की मोबाइल स्वामी रीता कुल्लू और बांसजोर ओपी क्षेत्र के सबसे अधिक उम्र के मोबाइल स्वामी बरनाबस डुंगडुंग को भी पुलिस अधीक्षक ने उनका मोबाइल सौंपा. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

मोबाइल में होती हैं जरूरी यादें और जानकारी

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि मोबाइल की कीमत केवल उसके बाजार मूल्य तक सीमित नहीं होती. उसमें लोगों की व्यक्तिगत यादें, संपर्क, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारी भी सुरक्षित रहती है. ऐसे मोबाइल की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें- मोबाइल चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने पोल से बांधकर पीटा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविकांत साहू

रविकांत साहू, सिमडेगा पिछले 36 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >