सड़कों पर पुलिस की पैनी नजर, सिमडेगा में 7 दिन चला एंटी क्राइम अभियान

सिमडेगा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. संदिग्ध वाहनों की जांच और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया है.

सिमडेगा. जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस द्वारा एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 10 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया.

हर वाहन पर पुलिस की नजर

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की गई. इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई. पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया.

अपराधियों पर पुलिस की नजर

पुलिस ने बताया कि यह अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाना तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड की हॉकी बेटियों ने पंजाब को चटाई धूल, 3-1 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

संदिग्ध गतिविधि पर दें सूचना

सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से इस तरह के एंटी क्राइम एवं वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जिले में लगातार जारी रहेंगे.

ये भी पढ़ें: सिमडेगाः सड़क पर घायल पड़ा था युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >