ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ बानो ने भटक रहे नाबालिग को सीडब्ल्यूसी को सौंपा

आरपीएफ बानो ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत स्टेशन पर भटक रहे एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को सुरक्षित बरामद कर सीडब्ल्यूसी सिमडेगा को सौंपा.

बानो: सिमडेगा रेल यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ पोस्ट बानो के अधिकारी और जवानों ने एक नाबालिग लड़के को अकेले भटकते हुए स्टेशन पर पाकर उसे सुरक्षित सीडब्ल्यूसी के हवाले किया.

पैसेंजर ट्रेन की जांच में मिला नाबालिग

प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 अगस्त को दोपहर करीब 3:16 बजे आरपीएफ बानो की टीम ट्रेन संख्या 18175 पैसेंजर की नियमित जांच कर रही थी. इसी दौरान स्टेशन परिसर में एक 14 वर्षीय लड़का अकेला घूमता हुआ मिला.

सेंट पैट्रिक हाई स्कूल का छात्र

पूछताछ पर उसने अपना नाम समीर उरांव, उम्र लगभग 14 वर्ष, पिता मनोहर उरांव, निवासी ग्राम कुरुमगढ़, थाना चैनपुर, जिला गुमला, झारखंड बताया. समीर ने बताया कि वह गुमला के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में पढ़ता है और कोंबीर स्थित सेंट जेवियर लॉज में रहता है.

पिता केरल में और मां महाराष्ट्र में कार्यरत

उसने बताया कि छह अगस्त को वह स्कूल में छुट्टी का आवेदन देकर बस से रांची रेलवे स्टेशन गया था. वहां से वह अपने दोस्त से धनबाद में मिलने के लिए निकला था. आठ अगस्त को को वह उपरोक्त ट्रेन से बानो स्टेशन पहुंचा. समीर ने यह भी बताया कि उसके पिता पिछले 2 महीने से केरल में और माता महाराष्ट्र में काम करती हैं. उसके पास माता-पिता का कोई संपर्क नंबर भी नहीं है.

ये भी पढ़े: बानो: तुरी बस्ती के दो नाबालिग बच्चे लापता, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

ये भी पढ़े: ओडिशा में मिली गुमशुदा युवती, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

नाबालिग को सीडब्ल्यूसी को सौंपा

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ बानो ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को आगे की देखभाल और कार्रवाई के लिए सीडब्ल्यूसी/सिमडेगा को सौंप दिया.आरपीएफ बानो के अधिकारी और जवानों की इस तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >