सिमडेगा पुलिस ने भटकी वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया, दिया तत्परता का परिचय

सिमडेगा पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक भटकी हुई वृद्ध महिला को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों से मिलवाया। पुलिस की इस सराहनीय पहल की हो रही है प्रशंसा।

सिमडेगा: सिमडेगा के सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए भटक रही एक असहाय वृद्ध महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उनके परिजनों से मिलवा दिया. जानकारी के अनुसार 30 जुलाई की रात करीब 9.45 बजे थाना क्षेत्र के खिजरी में एक वृद्ध महिला के भटकने की सूचना पुलिस को मिली.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया. पूछताछ के दौरान महिला अपनी पहचान, पता या परिजनों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं. काफी प्रयास और सत्यापन के बाद भी उनकी पहचान तत्काल स्थापित नहीं हो सकी.

एसपी के निर्देश पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला को रानी दुर्गावती महिला आश्रयगृह में सुरक्षित रखा गया. जहां उनके भोजन, आवास और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई.

पुलिस के लगातार प्रयास और समन्वय के बाद 31 जुलाई को महिला के परिजन आश्रयगृह पहुंचे. आवश्यक सत्यापन एवं विधिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वृद्ध महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई असहाय, वृद्ध, दिव्यांग या भटका हुआ व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता और उनके परिजनों से मिलाने में मदद मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >