कोलेबिरा. कोलेबिरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के 36 वर्षीय कर्मी अमित कुमार सिंह को एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल बैंक कर्मी ने बताया के राजा साहू नामक युवा उनसे पैसे उधार मांगा करता था.
वह पहले कई बार पैसा दे चुका है. पिछले दो दिनों से राजा फिर बैंक कर्मी से पैसे की मांग करने लगा. इस पर बैंक कर्मी ने कहा उसके पास अभी पैसे नहीं हैं. इस बात से नाराज होकर रविवार की सुबह राजा साहू बैंक कर्मी के आवास पहुंचा और डंडे से मार कर घायल कर दिया.
बैंक कर्मी ने इसकी शिकायत थाना में की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
