गोवंशीय पशुओं से लदा पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा के कोलेबिरा में पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 12 पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार। जानें पूरी खबर।

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिलें के कोलेबिरा थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने 12 गोवंशीय पशुओं से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. इसके साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पिकअप वाहन से पशुओं की तस्करी

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है.

पशुओं की तस्करी की बात स्वीकारी

पुलिस ने सिमडेगा की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया. चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया. वाहन में सवार तीन लोगों में से एक आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मंसूर मीर (32) और दिलशेर खान (34), दोनों सिसई (मुरहू थाना क्षेत्र) निवासी, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के उद्देश्य से उन्हें ले जाने की बात स्वीकार की.

ये भी पढ़े:Simdega Crime News: सिमडेगा में पशु तस्करी का बड़ा खेल नाकाम: पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा, पिकअप छोड़ अंधेरे में भागे साथी

गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन (BR-01GU-3748), 12 गोवंशीय पशु, एक मोबाइल फोन तथा पशुओं को बांधने में प्रयुक्त 12 जोड़ी जूरी बरामद की है. इस मामले में कोलेबिरा थाना में झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़े: झारखंड में पशु तस्करी के मामले में आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >