बानो (सिमडेगा): बानो थाना क्षेत्र के बड़रायका गांव में पोखरा में डूबने से लुइस तिर्की की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. रविवार को घर के समीप पोखरा में शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
शनिवार से लापता था लुइस तिर्की
जानकारी के अनुसार, लुइस तिर्की शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को गांव के लोगों ने घर के समीप स्थित पोखरा में एक शव तैरता देखा. शव की पहचान लुइस तिर्की के रूप में की गई.
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलने के बाद बानो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. पुलिस के अनुसार, लुइस तिर्की किसी काम से पोखरा की ओर गया था. इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
