नन्हे कृष्णों ने रचा ऐसा माहौल, फूल बरसाने और आरती उतारने उमड़े ग्रामीण

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बीरू गांव में शिक्षा फाउंडेशन द्वारा कृष्णा टोली निकाली गई. नन्हे बाल-गोपालों के मनोहारी रूप ने ग्रामीणों का मन मोह लिया.

सिमडेगा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीरू गांव में शिक्षा फाउंडेशन की ओर से कृष्णा टोली का आयोजन किया गया. समाजसेवी प्रेम कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के मनोहारी रूप में सजाकर गांव में भ्रमण कराया गया.

पीले वस्त्र, मोर मुकुट और हाथों में बांसुरी लिए नन्हे बाल-कृष्ण जब गांव की गलियों से निकले तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. जगह-जगह ग्रामीणों ने बच्चों का स्वागत किया. महिलाओं ने घरों से बाहर निकलकर बाल-गोपालों पर फूल बरसाए और आरती उतारी. बच्चों की मासूमियत और कृष्ण भक्ति ने ग्रामीणों का मन मोह लिया.

नंद घर आनंद भयो’ के जयकारों से गूंजता रहा गांव

कृष्णा टोली ने पूरे बीरू गांव का भ्रमण किया. बच्चों ने प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. ग्रामीणों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. भ्रमण के बाद शिक्षा फाउंडेशन की ओर से बच्चों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. सभी बच्चों को पंक्ति में बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया. इसके बाद बच्चों के बीच शिक्षा से जुड़ी सामग्री का वितरण भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >