जलडेगा में हाथियों का आतंक, दो ग्रामीणों की मौत के बाद सड़क जाम

झारखंड के जलडेगा में जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.

जलडेगा: सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला पंचायत अंतर्गत खरवागढ़ा जंगल क्षेत्र में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. मृतकों के परिजनों को मुआवजा, सरकारी नौकरी और हाथी को आबादी क्षेत्र से सुरक्षित तरीके से दूर भगाने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांगुटोली लाडो चौक पर सुबह छह बजे सड़क जाम कर दी.

खरवागढ़ा जंगल में झुंड से अलग हुआ हाथी

इससे जलडेगा, गांगुटोली, जामडीह तथा कोलेबिरा-जलडेगा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. शुक्रवार शाम खरवागढ़ा जंगल में झुंड से अलग हुआ हाथी क्षेत्र में पहुंचा था. शनिवार को हाथी को भगाने के प्रयास के दौरान भुंडूपानी निवासी नुएल बरला उसकी चपेट में आ गये. जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं रविवार सुबह खरवागढ़ा निवासी अकालू प्रधान का शव जंगल के समीप खेत में मिला.

घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रोड जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी सकलदेव महतो, मुखिया अनिमा तोपनो और वन विभाग के हेमंत कुमार मौजूद थे.

दस-दस हजार रुपये की सहायता

ग्रामीणों की मांग पर दोनों मृतकों के परिजनों को प्रावधान के अनुसार दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने तथा हाथी को सुरक्षित स्थान की ओर खदेड़ने पर सहमति बनी. वन विभाग ने तत्काल दस-दस हजार रुपये की सहायता दी और पोस्टमार्टम के बाद अतिरिक्त राहत देने का आश्वासन दिया. इसके बाद 11 बजे के करीब जाम हटाया गया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

राहत सामग्री की वितरण

इधर हाथी ने बड़कीटांगर में अमर सिंह के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और बीडीओ ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया तथा 50-50 किलो चावल उपलब्ध कराया. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढ़े: हाथियों ने आधा दर्जन घरों को किया क्षतिग्रस्त

ये भी पढ़े: सिमडेगा में जंगली हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; घर किया क्षतिग्रस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >